Home Blog विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा का असली चेहरा बेनकाब, आदिवासियों का सम्मान...

विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा का असली चेहरा बेनकाब, आदिवासियों का सम्मान नहीं करती भाजपा – विक्रम मंडावी

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 32 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित किसी भाजपा नेता ने बधाई संदेश जारी नहीं किया।

मंडावी ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अधिकार और अस्मिता से कोई समझौता नहीं होगा।

Ro.No - 13954/39

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर सहित आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

प्रेस वार्ता में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, वेणु गोपाल राजू, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतीय उद्दे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, इंटक अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहरू बघेल, शहर अध्यक्ष बबलू खत्री, महामंत्री पुरुषोत्तम सल्लूर और जगदीश सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here