Home Blog हरेली हमारी संस्कृति और प्रकृति का प्रतीक” – आशाराम नेताम

हरेली हमारी संस्कृति और प्रकृति का प्रतीक” – आशाराम नेताम

0
कार्यालय में गूंजे जय छत्तीसगढ़ के नारे

दसपुर । छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर अंगना विधायक कार्यालय, बेवरती में हर्षोल्लास का माहौल रहा। क्षेत्रीय विधायक आशाराम नेताम ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर पारंपरिक तरीके से हरेली पर्व मनाया और सभी को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद कृषि यंत्रों की पूजा की गई और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि, “हरेली हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें खेती, पर्यावरण और गांव की मिट्टी से जुड़ना सिखाता है। छत्तीसगढ़ की पहचान ही हमारी माटी, पानी और परंपरा से है।”

उन्होंने सभी ग्रामवासियों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि “भगवान भोलेनाथ सभी के खेत-खलिहान हरे-भरे रखें और प्रदेश में खुशहाली आए।”
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और “जय छत्तीसगढ़” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here