प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मस्तूरी मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं जनप्रतिनिधियों एवं अनेक स्कूलों के स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा में मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), शिवकुमार कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी जे आर भगत, कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा एसडीओ अमित बंजारे,विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों में भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश महासचिव चंद्र प्रकाश सूर्या , जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, मल्हार मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह मस्तूरी मंडलअध्यक्ष विवेक त्रिपाठी भाजपा नेता प्रकाश अवस्थी, मोनू राठौर,सरपंच मीना कुर्रे रिंकू राठौर, बद्दू राठौर, तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।सभी ने हाथों में तिरंगा थामे हुए भारत माता की जय जयकार की नारे से मस्तूरी शहर गूंज उठा।



