बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – नक्सल मुक्त बीजापुर के पहले स्वतंत्रता दिवस पर मिनी स्टेडियम में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया गया।
समारोह में नक्सल उन्मूलन अभियान में शहीद जवानों के परिजनों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। परेड में बस्तर फाइटर महिला ने प्रथम, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने द्वितीय और डीआरजी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बीजापुर प्रथम, एकलव्य आदर्श विद्यालय बीजापुर द्वितीय और कन्या रेसिडेंशियल पोटा केबिन बीजापुर तृतीय रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, डीएफओ डॉ. जाधव सागर, जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, उपनिदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व संदीप बलगा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीणा, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
नक्सल हिंसा से शांति और विकास की ओर बढ़ते बीजापुर में स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन जिले के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर रहा।
दूसरी ओर
कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर विश्व दीप सहित जिले के समस्त विभागीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया ।



