Home Blog खुर्सीपार सामाजिक भवन में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

खुर्सीपार सामाजिक भवन में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

0

ध्वजारोहण के बाद समाज की महत्वपूर्ण बैठक, 30 अगस्त को कुश जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह का निर्णय

Ro.No - 13954/39

भिलाई। सामाजिक भवन खुर्सीपार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक महेंद्र सिंह सैनी, जत्था सिंह सैनी, एन.एल. मौर्य एवं काशीनाथ वर्मा गुरुजी के कर-कमलों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में समाज की कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक भाई-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में 30 अगस्त को कुश जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह का निर्णय

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पश्चात पड़ने वाले प्रथम रविवार, 30 अगस्त 2026 को कुश जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में समाज के सभी परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक आयोजित करने पर जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक एकजुटता को और मजबूत करते हैं।

समाज के गणमान्यजनों की रही उपस्थिति

स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं बैठक में रामानंद मौर्य पार्षद, अजय कुमार मौर्य, अनिल सिंह, रामानुज वर्मा, अशोक प्रसाद, अंबुज सिंह, अरुण मौर्य, अशोक वैद्य, शिवकुमार मौर्य, जगमोहन सैनी, आर.सी. मौर्य, चंदेश्वर सिंह, भीष्म पितामह, चंदेश्वर भगत, हजारी प्रसाद, अशोक मौर्य, आशीष कुशवाहा, श्रीधर कुशवाहा, रामसुभाष मौर्य, राम आश्रय कुशवाहा, महेश भगत, कृष्ण सिंह, टी.के. कुशवाहा, अजय कुशवाहा, विजय प्रताप कुशवाहा, त्रिवेणी कुशवाहा, एस.एन. वर्मा, रघुवीर सिंह कुशवाहा, संजय मौर्य, डॉ. बी.पी. कुशवाहा, संजय सिंह, गोवर्धन भगत, मक्केश्वर सिंह कुशवाहा, हरे राम प्रसाद, रामशरण कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, राजदेव प्रसाद, बबीता कुशवाहा, लक्ष्य एवं अभिनव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने आगामी कुश जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह विज्ञप्ति रामानंद मौर्य अध्यक्ष भिलाई मौर्य कुशवाहा समाज एवं वरिष्ठ पार्षद ने दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here