Home Blog अंबेडकर नगर बस्ती के बाल संस्कार केंद्र में बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता...

अंबेडकर नगर बस्ती के बाल संस्कार केंद्र में बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के गीतों से गूंजा माहौल

0

रायगढ़ । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ जिला स्थित अंबेडकर नगर बस्ती के बाल संस्कार केंद्र में छोटे-छोटे बच्चों के बीच देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात भारत भूषण डांसेना के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों के बीच मिठाई और चॉकलेट वितरित की गई। यह आयोजन प्रेमचंद मिश्रा के सौजन्य से संपन्न हुआ।

Ro.No - 13954/39

इसके बाद प्रमुख वक्ता ऋषिकांत पांडे ने बच्चों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों एवं स्वतंत्रता संग्राम के महत्व के बारे में उद्बोधन दिया। उनके प्रेरणादायक विचारों से बच्चे काफी प्रभावित हुए।

कार्यक्रम के अंत में बाल संस्कार केंद्र की प्रभारी कुंती यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here