बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – गोंड समाज भवन में आन-बान और शान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर तिरंगा झंडा फहराया और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष जनक नेताम, मोहनसिंह परते (सेवा नेतृत्व शिक्षक), बी.एल. पदमाकर (सेवानिवृत्त खाद्य अधिकारी), आर.के. ध्रुव (सेवानिवृत्त हेडमास्टर), लक्ष्मण कुंजाम (हेड कांस्टेबल) एवं गौरी गौतम (सेवानिवृत्त हेडमास्टर शिक्षिका) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा इंद्रदेवी कुंजाम, उमा कुंजाम, पुष्पा कतलाम, मानकी ध्रुव, ललिता वट्टी सहित समाज सेवा युवा संगठन से भूपेंद्र कुमार कुंजाम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन गोंड समाज के संरक्षक शंकरलाल कतलाम के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता, आपसी सौहार्द और सामाजिक संगठन को मजबूत बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराकर देश, प्रदेश और समाज की एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।



