ऑनलाइन MLC एवं पीएम – रिपोर्ट प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं पारदर्शी बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में एक दिवसीय समन्वय बैठक आयोजित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , कांकेर श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, यातायात प्रभारी श्री दीपक साव की उपस्थिति में ऑनलाइन MLC एवं पीएम – रिपोर्ट प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं पारदर्शी बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकगण, पुलिस अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मेडलेपार प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन MLC (मेडिकल लीगल केस ) एवं PM रिपोर्ट की प्रक्रिया को सरल, त्वरित, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाना तथा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया—
🔹 – ऑनलाइन MLC एवं PM रिपोर्ट तैयार करने, अपलोड करने एवं संबंधित विभाग तक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया।
🔹 – संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को लॉगिन प्रक्रिया, रिपोर्ट अपलोड करने तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड के रख-रखाव की जानकारी प्रदान की गई।
🔹 – मेडलेपार के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के संबंध में आवश्यक सुझाव साझा किए गए।
🔹 – पुलिस विवेचना में MLC एवं PM रिपोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने एवं प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।
🔹 – पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य बेहतर आपसी समन्वय एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए।
🔹 – मेडलेपार के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस, त्वरित, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान पीएम राहत योजना, हिट एंड रन प्रकरणों एवं iRAD के संबंध में भी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में सड़क दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों में तकनीक आधारित कार्यप्रणाली के उपयोग, आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी गई।
मेडलपार जैसी तकनीक आधारित प्रणाली का प्रभावी उपयोग पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय को और मजबूत करेगा। ऑनलाइन MLC एवं पीएम रिपोर्ट की प्रक्रिया से विवेचना में तेजी आएगी तथा प्रकरणों के निराकरण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी। इसी प्रकार सड़क दुर्घटना प्रकरणों में पीएम राहत योजना ,iRAD एवं संबंधित ऑनलाइन प्रणालियों का प्रभावी उपयोग कर पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा सकता है।
कांकेर पुलिस द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग, विभागीय समन्वय एवं जनहितकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



