Home Blog जेसीआई रायगढ़ सिटी ने जेसीआई चौक पर हर्षोल्लास के साथ फहराया तिरंगा

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने जेसीआई चौक पर हर्षोल्लास के साथ फहराया तिरंगा

0

रायगढ़। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा भव्य झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 15 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे शहर के प्रमुख जेसीआई चौक में आयोजित किया गया। संस्था द्वारा इस गौरवमयी अवसर को ‘साधना दिवस’ के रूप में मनाते हुए देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने अपने परिवार सहित भारतीय पारंपरिक परिधान (कुर्ता-पायजामा एवं वेस्टकोट) में सम्मिलित होकर राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह द्वारा गरिमामय माहौल में राष्ट्रगान गाया गया एवं भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।स्वतंत्रता दिवस एवं साधना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह दिन न केवल आजादी का जश्न मनाने का है, बल्कि देश और समाज की उन्नति में अपनी भागीदारी तय करने का संकल्प लेने का भी अवसर है। जेसीआई रायगढ़ सिटी निरंतर युवा नेतृत्व विकास और सामाजिक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

Ro.No - 13954/39

ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात संस्था द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों, बच्चों और नागरिकों के लिए स्वरुचि जलपान (नाश्ते) की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।इस अवसर पर जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल (JC CA Gulshan Agrawal), सचिव जेसी वेदांग बेरीवाल (JC Vedaang Beriwal) एवं कार्यक्रम निदेशक जेसी नवीन अग्रवाल (JC Navin Agrawal) सहित संस्था के वरिष्ठ सदस्य, महिला विंग, युवा साथी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जेसीआई रायगढ़ सिटी के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया को साझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here