*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।लगातार रातभर हुई बारिश के बावजूद बिजली व्यवस्था सुचारू रहने से मस्तूरी के लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान अक्सर बिजली गुल होने की समस्या सामने आती है, लेकिन इस बार बिजली विभाग की बेहतर तैयारियों और सतर्कता के चलते लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलती रही।
बारिश और खराब मौसम के बीच बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना विभाग के लिए बड़ी चुनौती माना जाता है। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी प्रवीण कौशिक , सुमन तथा कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। रातभर बारिश होने के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हुई, जिससे घरों में लोगों को काफी सुविधा मिली।
स्थानीय लोगों प्रीतेश अवस्थी , डब्बू खान, सौमित्र शुक्ला, प्रकाश तिवारी, छोटे यादव एवं अन्य ग्रामीणोंका कहना है कि बारिश के मौसम में बिजली गुल होने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और रात के समय काम करने वाले लोगों को परेशानी होती है। लेकिन इस बार बिजली व्यवस्था बेहतर रहने से लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की।
लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि खराब मौसम के बावजूद जिस तरह विद्युत आपूर्ति को बनाए रखा गया, वह सराहनीय है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी विभाग इसी तरह तत्परता और जिम्मेदारी के साथ बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखेगा।
वहीं, बिजली विभाग की इस सक्रियता और बेहतर व्यवस्था के लिए प्रवीण कौशिक एवं पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किए।



