Home छत्तीसगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के बच्चों ने निकाली भव्य श्रावण कांवड़ यात्रा

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के बच्चों ने निकाली भव्य श्रावण कांवड़ यात्रा

0

 

सरसीवा – श्रावण मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के बच्चों द्वारा भव्य श्रावण कांवड़ यात्रा निकाली गई। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पदयात्रा करते हुए “बोल बम” के जयघोष लगाए।
विद्यालय से प्रारंभ हुई कांवड़ यात्रा शिवनाथ जी के मंदिर तक पहुंची। इस दौरान बच्चे अपने-अपने घरों से सुंदर कांवड़ बनाकर लाए थे। हाथों में कांवड़ और मुख पर भोलेनाथ की भक्ति के साथ बच्चे पूरे रास्ते उत्साहपूर्वक “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
शिवनाथ जी के मंदिर पहुंचकर बच्चों ने भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और दंडवत प्रणाम कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।
पूरी यात्रा के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और भक्ति का भाव देखने को मिला। विद्यालय परिसर से लेकर मंदिर तक वातावरण भोलेनाथ के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन ने बच्चों में धार्मिक संस्कार, अनुशासन, आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here