10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत कर्मचारियों ने लिया शांतिमय जीवन का संकल्प
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 6 से 20 अगस्त तक चलाए जा रहे “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान ” के अंतर्गत राशि स्टील एंड पावर प्लांट, पाराघाट कोटमी सोनार में नशामुक्ति जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बी .के. शशिप्रभा दीदी , राजयोग शिक्षिका मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन प्लांट की व्यवस्थापिका एवं निर्देशिका ज्योति अग्रवाल जी के मार्गदर्शन एवं सलाह से किया गया। इस अवसर पर जीएम सत्यनारायण जी , एचआर विभाग के प्रतिनिधि तथा प्लांट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नशे के साथ क्रोध से भी मुक्ति का संदेश
बी .के. शशिप्रभा ने कहा कि नशामुक्त जीवन के साथ-साथ क्रोधमुक्त एवं तनावमुक्त जीवन भी आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है । क्रोध व्यक्ति की सोच, संबंधों और कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। उन्होंने कर्मचारियों को क्रोध आने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ क्षण रुककर गहरी सांस लेने, मन को शांत करने और सकारात्मक विचार अपनाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा—
“क्रोध का उत्तर क्रोध नहीं, शांति है; प्रतिक्रिया नहीं, समझदारी है।”
राजयोग मेडिटेशन को मन की शक्ति बढ़ाने का सरल माध्यम बताते हुए उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान से व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं को बेहतर ढंग से संभालना सीख सकता है। शांत मन से लिया गया निर्णय अधिक प्रभावी और संबंधों को मधुर बनाने वाला होता है।
कर्मचारियों ने लिया सामूहिक संकल्प
कार्यक्रम के दौरान राशि प्लांट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।



