Home Blog अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

0
शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्था

रायगढ़,  भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का चयन परिणाम घोषित हो चुका है। परीक्षा में जिले से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आवश्यक अभ्यास एवं तैयारी कराई जाएगी, ताकि वे आगामी भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। प्रशिक्षण के संबंध में पात्र अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी सूचना दी गई है।

Ro.No - 14097/148
25 अगस्त तक पुलिस लाइन उर्दना में कर सकते हैं आवेदन

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर थलसेना भर्ती वर्ष 2026-27 की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण अभ्यर्थी निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए 25 अगस्त तक सीधे पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर प्रशिक्षण का लाभ उठाएं। प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए रक्षित पुलिस निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9479267072 एवं 9826145115 पर संपर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here