प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम खैरा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए युवाओं की सराहनीय पहल
खैरा (जयरामनगर) परिक्षेत्र के युवाओं ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की पहल की है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं सहित सभी वर्गों के लोगों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है।
इस नेक पहल की शुरुआत अपने ही गांव की एक बच्ची से प्रेरणा लेकर की गई, जो थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। बच्ची को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। उसकी परेशानी को करीब से देखते हुए युवाओं ने संकल्प लिया कि जरूरतमंद थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी युवाओं और नागरिकों से रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद बच्चे के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन सकता है।
युवाओं ने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने और कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है। यह पहल निश्चित रूप से समाज में मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देने वाली है। इस पहल को लेकर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान किया।



