Home Blog शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में कैंसर जागरूकता कार्यशाला “

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में कैंसर जागरूकता कार्यशाला “

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13954/39

मस्तूरी । शासन के निर्देशानुसार मस्तूरी क्षेत्र के संकुल केंद्र बुढ़ीखार हायर सेकेंडरी भवन में नागपुर से आई प्रशिक्षक काजल पटले ने संकुल केंद्र के 50% व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षकों की उपस्थिति में कैंसर से संबंधित विभिन्न जानकारियां को बड़े रोचक ढ़ंग से प्रारंभ करके उपस्थित प्रशिक्षक के मन में यह कहने को बाध्य कर दिया की अगर इस प्रकार की जानकारी हमें 4 साल पहले मिल गई होती तो निश्चित रूप से कैंसर से होने वाले असामयिक मृत्यु से अपने परिजन, मित्रों को बचाया जा सकता था। रोचक ढंग से काजल पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 200 प्रकार के कैंसर ,कोशिकाओं में 46 गुना बढ़ती है। जानकारी के अभाव में आज लोगों की मृत्यु हो जा रही है। अगर इसे लोगों को जागरूक करके नहीं रोका गया तो यह महामारी का रूप धारण कर सकता है ।

संकुल प्राचार्य काशीराम रजक ने प्रशिक्षक का स्वागत करने के बाद बताया कि सचमुच में कैंसर वर्तमान और भविष्य के लिए एक विकट समस्या बनती जा रही है उन्होंने कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए शासन ने संकुल स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था लागू कर शिक्षकों के माध्यम से होनहार बच्चों एवं समाज में होने वाले इनके दुष्प्रभाव को रोका जा सकता है ।संकुल समन्वय विश्वजीत राय ने कहा कि हमारे संकुल में इस तरह के प्रशिक्षण और बहुत ही अच्छे ढंग से, प्रशिक्षक ने अपने उद्बोधन से प्रभावित किया है ।

इस अवसर पर संकुल केंद्र बुढ़ीखार के शिक्षक ,व्याख्याता ,सहायक शिक्षक, उपस्थित उपस्थित रहे। कैंसर जागरूकता कार्यशाला को सफल बनाने के लिए श्रीमती कल्पना टंडन, प्रकाश कुमार कौशिक, मनीराम साहू, प्रधानपाठक बीरबल प्रसाद थवाईत, अभिषेक खुंटे,दिलीप,कमलदास,मिथिलेश कुमार सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक विश्वजीत राय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here