Home Blog “साइबर जागृति अभियान ” सप्ताह के तहत लगभग 2500 विद्यार्थियों को किया...

“साइबर जागृति अभियान ” सप्ताह के तहत लगभग 2500 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक।

0

उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री कविता धुर्वे एवं थाना पखांजूर, कांकेर, कोयलीबेड़ा, चारामा तथा चौकी कच्चे, हल्बा एवं दुधावा पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम।

कार्यक्रम का विवरण :-

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “साइबर जागृति अभियान ” सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 21.08.2026 को विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Ro.No - 13954/39

थाना कांकेर,थाना पखांजूर, थाना कोयलीबेड़ा, थाना चारामा तथा चौकी कच्चे, चौकी हल्बा एवं चौकी दुधावा की पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर लगभग 2500 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को साइबर अपराध, UPI फ्रॉड, यातायात नियम, बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल सुरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति तथा नशामुक्ति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम

पुलिस टीम द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल पखांजूर, पंडित विष्णु प्रसाद हाई स्कूल गोविंदपुर, शासकीय हाई स्कूल सिदेसर, हायर सेकेंडरी स्कूल गिरहोला, हायर सेकेंडरी स्कूल/आत्मानंद स्कूल कोयलीबेड़ा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल साल्हे, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हटका चारामा एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल साईंमुंडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

विद्यार्थियों को समझाइश दी गई कि OTP, UPI PIN, पासवर्ड, बैंक खाते एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक करने, फर्जी कॉल का जवाब देने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने तथा फर्जी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से बचने की सलाह दी गई।

यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने तथा अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की गई।

बाल एवं महिला सुरक्षा

पुलिस टीम द्वारा बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण अथवा अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

नशामुक्ति जागरूकता :-

विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here