Home Blog ”साइबर जागृति कार्यक्रम” व यातायात की पाठशाला” JP इंटरनेशनल स्कूल कांकेर में...

”साइबर जागृति कार्यक्रम” व यातायात की पाठशाला” JP इंटरनेशनल स्कूल कांकेर में आयोजित की गयी

0
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं यातायात प्रभारी श्री दीपक साव एवं यातायात टीम व महिला रक्षा टीम द्वारा :-

🔷 साइबर जागत्री कार्यक्रम का सफल आयोजन में विद्यार्थियों को “साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

🔷 जिसमें विद्यार्थीयों को साइबर अपराधों से बचाव व सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से दोस्ती न करने, किसी के साथ भी ओटीपी (OTP), बैंक विवरण या व्यक्तिगत तस्वीरें साझा न करने की सख्त हिदायत दी।

Ro.No - 13954/39

🔷 ऑनलाइन गेमिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी, फर्जी डिस्काउंट लिंक्स और अनधिकृत वित्तीय लेनदेन के खतरों के प्रति सतर्क रहें।

🔷 साइबर बुलिंग और ब्लैकमेलिंग पुलिस ने बताया कि यदि कोई बच्चा ऑनलाइन बुलिंग, ब्लैकमेलिंग या साइबर स्टॉकिंग का शिकार होता है, तो बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें।

🔷 हेल्पलाइन नंबर 1930 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि किसी भी वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सके।

🔷 साइबर बुलिंग और ब्लैकमेलिंग:

पुलिस ने बताया कि यदि कोई बच्चा ऑनलाइन बुलिंग, ब्लैकमेलिंग या साइबर स्टॉकिंग का शिकार होता है, तो बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें।

लाइव डेमो और संवाद:

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने केस स्टडीज और ऑडियो-विजुअल माध्यम से बच्चों को साइबर ठगों के काम करने के तरीकों से समझाइस दिया गया.

🔷 साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता क्लास आयोजित प्रोजेक्टर विडिओ के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

🔷 क्लास के दौरान निम्न विषयों पर विशेष जानकारी दी गई—

➡️ दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग।
➡️ चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने का महत्व।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना।
तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाना।
➡️ शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणाम।
ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन।
पैदल यात्रियों को ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने हेतु प्रेरित करना।
➡️ नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने संबंधी कानूनी प्रावधान।

🔷 विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो भी दिखाए गए, जिससे उन्होंने सुरक्षित यातायात के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने अपील की गई।

🔷 कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को शासन द्वारा 25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है व कैशलेश योजना के बारे में बताया गया साथ ही डायल-112 की त्वरित आपातकालीन सेवाओं एवं दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई.

📢 कांकेर पुलिस की अपील

सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा ओवरस्पीडिंग से बचें। आपकी एक छोटी-सी सावधानी स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित यातायात नियमों को समझें, उनका पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here