प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर मस्तूरी जनपद सदस्य एवं कांग्रेस नेता देवेंद्र कृष्णन ने भूपेश बघेल से आत्मीय मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान देवेंद्र कृष्णन ने भूपेश बघेल के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई। देवेंद्र कृष्णन ने कहा कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
जन्मदिन के इस अवसर पर शुभचिंतकों और समर्थकों ने भी भूपेश बघेल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। देवेंद्र कृष्णन तथा ऋतू राज भार्गव द्वारा आत्मीयता के साथ बुके भेंट कर बधाई देने का यह अवसर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भूपेश बघेल पुनः मुख्यमंत्री बनकर सदैव समाज एवं प्रदेश की सेवा करते रहें।


