Home Blog बीजापुर गुमशुदा 8 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, टीआई दुर्गेश शर्मा ने परिवार...

बीजापुर गुमशुदा 8 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, टीआई दुर्गेश शर्मा ने परिवार से मिलाया

0

बीजापुर@ रामचन्द्रम एरोला – नगरपालिका बीजापुर क्षेत्र से गुमशुदा 8 वर्षीय बालिका रेशमी कुडियम को कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया। बालिका 22 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे पुजारी पारा स्थित गैस गोदाम के पास से लापता हो गई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चार अलग-अलग टीमों का गठन कर बालिका की तलाश शुरू की। लगातार बारिश और खराब मौसम के बावजूद पुलिस टीमों ने तत्परता से सर्च अभियान चलाया।

Ro.No - 14097/148

23 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी टीआई दुर्गेश शर्मा ने बालिका को उसके परिवार से मिलाया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here