Home Blog कलेक्टर विश्व दीप ने आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के...

कलेक्टर विश्व दीप ने आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के दिए अधिकारियों को निर्देश

0
कलेक्टर विश्वदीप ने दिए निर्देश, ‘बस्तर मुन्ने’ के तहत 31 आवश्यक सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर विश्वदीप ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ‘बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन और सभी पात्र हितग्राहियों की पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन द्वारा चिन्हित सभी 31 आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, आधार, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और वनाधिकार पत्र सहित अन्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Ro.No - 13954/39
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों से लगातार संपर्क रखने और आवश्यकता पड़ने पर काउंसलिंग एवं प्रोत्साहन देने को कहा। पूर्ण आवासों के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने के भी निर्देश दिए।

आवासीय संस्थानों की सुविधाओं पर निगरानी

कलेक्टर विश्वदीप ने आश्रम, छात्रावास एवं अन्य आवासीय संस्थानों में विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की नियमित निगरानी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान भोजन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरा परिसर और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। परिसर में गंदे पानी का जमाव न हो तथा मच्छरों के पनपने की स्थिति निर्मित न हो। विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी माना जाएगा, जब वह पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे और उसका सकारात्मक प्रभाव धरातल पर दिखाई दे। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here