Home Blog अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
🔷 उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
🔷 आरोपी के कब्जे से 8 किलो 660 ग्राम गांजा, कीमत 4,30,000/- जप्त
घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 26.08.2026 को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरसा तरहुल निवासी एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में अरहर एवं अन्य फसलों के बीच अवैध रूप से गांजा के पौधे लगाकर गांजा की खेती कर रहा है।

Ro.No - 13954/39

सूचना की तस्दीक हेतु थाना भानुप्रतापपुर पुलिस टीम तत्काल ग्राम भरसा तरहुल रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुभाष कोरेटी, पिता रामू राम कोरेटी, उम्र 40 वर्ष, निवासी भरसा तरहुल, थाना भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) बताया।

आरोपी के घर की बाड़ी की जांच करने पर अरहर एवं अन्य फसलों के बीच अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के पौधे लगाए जाना पाया गया। पुलिस द्वारा मौके से गांजा के छोटे-बड़े कुल 850 नग पौधे, जड़ एवं मिट्टी सहित, कुल वजन 8 किलो 660 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹4,30,000/- जप्त किया गया।

उक्त मामले में थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 173/2026, धारा 8, 20(A) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

1. सुभाष कोरेटी ,पिता – रामू राम कोरेटी

उम्र – 40 वर्ष ,निवासी – भरसा तरहुल, थाना भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

बरामदगी का विवरण :-

आरोपी सुभाष कोरेटी के कब्जे से—
गांजा के छोटे-बड़े पौधे – कुल 850 नग
  कुल वजन – 8 किलो 660 ग्राम
•  कीमत – 4,30,000/-
  पौधे जड़ एवं मिट्टी सहित जप्त ।

पुलिस टीम

निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज – थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर,उप निरीक्षक रामप्रसाद सिन्हा,PSI सुष्मिता सिंह,प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार

आरक्षक क्र. 21 टोमन साहू,आरक्षक क्र. 428 गौतम हुपेंडी,आरक्षक क्र. 722 विमल कांगे,आरक्षक क्र. 972 टोमन टेकाम,महिला आरक्षक क्र. 59 सगनी पोटाई ।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी-सी सूचना बड़े अपराध को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here