Home Blog स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी में ₹3.41 लाख की धोखाधड़ी एवं गबन का...

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी में ₹3.41 लाख की धोखाधड़ी एवं गबन का मामला।

0
🔷  भानुप्रतापपुर पुलिस ने आरोपी रिकवरी कर्मचारी को किया गिरफ्तार।
🔷  महिला समूहों से ऋण की किस्तों की राशि वसूल कर कंपनी में जमा नहीं करने का आरोप।
मामले का विस्तृत विवरण

थाना भानुप्रतापपुर में प्रार्थी अजीत कुमार देशलहरे, पिता शिवचरण देशलहरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी घुरसेना, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा, हाल कर्मचारी कॉलोनी भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रार्थी स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड, भानुप्रतापपुर में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उक्त फाइनेंस कंपनी द्वारा विभिन्न महिला समूहों के सदस्यों को ऋण उपलब्ध कराया जाता है तथा ऋण की निर्धारित मासिक किस्तों की राशि ग्राहकों से वसूल कर कंपनी में जमा कराई जाती है।

Ro.No - 13954/39

वर्ष 2025-26 में महिला समूहों को प्रदान किए गए ऋण की मासिक किस्तों की वसूली हेतु कंपनी द्वारा आरोपी सुमन विश्वास को रिकवरी कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया था।कंपनी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के अनुसार आरोपी को विभिन्न महिला समूहों के ग्राहकों से ऋण की किस्तों की राशि वसूल कर कंपनी में जमा करना था।

आरोप है कि आरोपी द्वारा विभिन्न महिला समूहों के ग्राहकों से ऋण की किस्तों की राशि वसूल की गई। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा ग्राहकों को अधिक ऋण दिलाने का लालच एवं झांसा देकर भी राशि प्राप्त की गई। आरोपी द्वारा वसूली गई कुल 3,41,134/- (तीन लाख इकतालीस हजार एक सौ चौंतीस रुपये) की राशि कंपनी में जमा नहीं की गई तथा राशि का गबन करते हुए कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रार्थी द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 28.08.2026 को थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 316(5) 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा (भापुसे), पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में, श्री आकाश श्रीश्रीमाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन तथा श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा मामले की विवेचना करते हुए आरोपी सुमन विश्वास की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध जानकारी एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा मामले से संबंधित अन्य तथ्यों एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:

सुमन विश्वास
पिता: सुजीत विश्वास
उम्र: 23 वर्ष
निवासी: कुरेनार, थाना बांदे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर

पुलिस टीम

निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज – थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर,PSI फलित राम,सहायक उपनिरीक्षक कैलाश पांडे,आरक्षक क्रमांक 722 – विमलकांगे,
आरक्षक क्रमांक 802 – दीपक वडडे

📢 कांकेर पुलिस की अपील

◽कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि

विशेषकर वित्तीय लेन-देन, ऋण, बैंकिंग एवं फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी व्यक्ति के झांसे, लालच अथवा गलत आश्वासन में आकर अपनी राशि किसी अनधिकृत व्यक्ति को न दें तथा प्रत्येक वित्तीय लेन-देन की उचित रसीद एवं दस्तावेज अवश्य प्राप्त करें।

संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु कांकेर पुलिस द्वारा अपराध हेल्पलाइन नंबर – 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here