🔷 तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
घटना का संक्षिप्त विवरण
◽ दिनांक 25.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना बड़गांव उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री एवं उसके साथ उसकी नाबालिग सहेली बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों द्वारा स्कूल, आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश किए जाने के बावजूद दोनों बालिकाओं का पता नहीं चलने पर थाना बड़गांव में रिपोर्ट लिखवायी गई।
◽ विवेचना के दौरान दिनांक 27.08.2026 को दोनों नाबालिग बालिकाओं के सकुशल घर वापस आने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल उनके निवास पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।
◽ पूछताछ के दौरान बालिकाओं द्वारा पुलिस को बताया गया कि वे दोनों काम की तलाश में बस से केवटी गई थीं। वहां से आरोपी पुनीत जैन एवं व्यंकटेश्वर नायक द्वारा काम दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें भानुप्रतापपुर ले जाया गया तथा वहां से ग्राम कर्रेगांव ले जाने की बात सामने आई। पुलिस विवेचना में आरोपियों एवं उनके साथी कन्हैया दास वैष्णव द्वारा नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी सामने आई ।
◽ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना बड़गांव पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।
◽ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर तीनों आरोपियों को उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पंजीबद्ध अपराध
थाना बड़गांव में अपराध क्रमांक 24/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1), 65(1), 3(5) बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. व्यंकटेश्वर नायक, पिता रविंद्र नायक, उम्र 22 वर्ष, निवासी कर्रेगांव, थाना सिकसोड़, जिला कांकेर।
2. पुनीत जैन, पिता गोरेलाल जैन, उम्र 21 वर्ष, निवासी कर्रेगांव, थाना सिकसोड़, जिला कांकेर।
3. कन्हैया दास वैष्णव, पिता गोविन्द दास वैष्णव, उम्र 30 वर्ष, निवासी कर्रेगांव, थाना सिकसोड़, जिला कांकेर।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अनिल पालेश्वर, सहायक उपनिरीक्षक भोजराज मौर्य, प्रधान आरक्षक युवराज ध्रुव, आरक्षक 212 रविंद्र नेताम, आरक्षक पूर्णानंद खरांशु, आरक्षक हीरालाल कवाची, आरक्षक दिनेश गढ़िया, आरक्षक टीकाराम, महिला आरक्षक लिलिमा कांगे एवं महिला आरक्षक गीता उसेंडी।
🔷 कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं सतर्क रहें। बच्चों के घर से बिना बताए चले जाने, किसी अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आने अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नं9479155125 पर दें।



