Home Blog नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को...

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
आरोपी एवं नाबालिग बालिका को सेक ग्रेनाइट फैक्ट्री, मोरबी, जिला मोरबी (गुजरात) से बरामद किया गया।
कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल कांकेर की तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने गुजरात पहुंचकर की कार्रवाई।
घटना का संक्षिप्त विवरणः —

दिनांक 14.08.2026 को नाबालिग बालिका के पिता द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 279/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान सायबर सेल कांकेर की तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मोरबी, गुजरात में पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सेक ग्रेनाइट फैक्ट्री, मोरबी से नाबालिग बालिका एवं संदेही राधेश्याम अम्बदास वसुनिया को बरामद किया।

Ro.No - 13954/39

नाबालिग बालिका के कथन एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(उ) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर उसे दिनांक 29.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय कांकेर में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

राधेश्याम अम्बदास वसुनिया, पिता अम्बर राम वसुनिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी बतवाडीया, थाना बदनावर, जिला धार (मध्यप्रदेश)।

पुलिस टीम:–

थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप, आरक्षक मनोज ध्रुव, अनिल मरकाम एवं महिला आरक्षक गणेश्वरी कोडोपी की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

👮 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए कांकेर पुलिस की अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क किया जा सकता है।सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here