Deepika of ‘Sasural Simar Ka’, a Hindu actress who has converted her religion after marrying Shoaib Ibrahim, is fasting during Ramzan, so will she keep fast during Navratri also?
बता दें कि दीपिका और शोएब की शादी 22 फरवरी 2018 को हुई थी. कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है. दोनों के एक बेटा भी है. बेटे का नाम उन्होंने रुहान रखा है.
दीपिका और शोएब खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. दोनों का एक बेटा भी है. बेटे का नाम उन्होंने रुहान रखा है. दीपिका और शोएब की मुलाकात शो ससुराल सिमर का में हुई थी.
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. दोनों स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं. कपल को शो ससुराल सिमर का से नेम-फेम मिला था. इस शो के सेट पर ही दोनों पहली बार मिले थे. हाल ही में शोएब और दीपिका ने अपनी पहली मीटिंग को याद किया था.
जब पहली बार मिले थे दीपिका-शोएब
व्लॉग वीडियो में शोएब ने कहा था कि 14 मार्च को मैं और दीपिका पहली बार मिले थे. वो रुहान से कहते हैं कि आज के दिन आपके मम्मी-पापा पहली बार मिले थे. शोएब कहते हैं- 13 साल हो गए हैं, जब मैं दीपिका से ससुराल सिमर का ऑडिशन के दौरान मिला था.
इस पर दीपिका ने कहा- मुझे तो याद ही नहीं है. फिर दीपिका ने रुहान से मस्तीभरे अंदाज में कहा- आज के दिन फंस गए पापा. फिर शोएब दीपिका को पहली मुलाकात के बारे में याद करवाते हैं. फिर दीपिका कहती हैं कि पहली मुलाकात में शोएब उन्हें खड़ूस लगे थे.
दीपिका को कैसे लगे थे शोएब?
फिर दीपिका ने एक्सप्लेन करते हुए कहा था- ‘पहले दिन वाला इंप्रेशन सही था, क्योंकि बड़ा शरीफ लगे थे आप. आपको पता है कि जब आप किसी एक्टर के साथ पहली बार कोई सीन ऑडिशन करते हो तो एक वाइब होती है. आप बड़े अच्छे लगे थे तो मैंने कहा चलो ठीक है. और मैंने पहले इनका पलकों की छांव में देखा भी था. लेकिन शोएब ने दूसरे दिन ही सारा भ्रम तोड़ दिया. खड़ूस लगे थे.’
शोएब और दीपिका शो ससुराल सिमर का में पति पत्नी के रोल में थे. इसी शो के दौरान दोनों पहली बार मिले, फिर दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. फिर दोनों ने शादी कर ली. फिलहाल दीपिका ने टीवी की दुनिया से दूरी बनाई है. वो बेटे रुहान की परवरिश पर फोकस कर रही हैं. वहीं शोएब इब्राहिम को पिछली बार शो झलक दिखला में देखा गया था.
ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में रहती हैं. उन्होंने एक्टर शोएब इब्राहिम संग शादी की है. शोएब से शादी के बाद दीपिका ने अपने धर्म बदल लिया था. उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाया. शोएब और दीपिका के शादी के कार्ड पर एक्ट्रेस का नाम भी फैजा लिखा गया था. धर्म बदलने की वजह से दीपिका को बहुत ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी.
दीपिका कक्कड़ हो रहीं ट्रोल
शोएब संग शादी के बाद से दीपिक रोजे भी रखती हैं. इन दिनों भी वो रमजान में रोजे रख रही हैं. दीपिका व्लॉग्स के जरिए इफ्तारी की तैयारियों की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हालांकि, इस वजह से दीपिका को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स का कहना है कि दीपिका को अपना नाम फैजा ही कर लेना चाहिए, वो दोनों धर्मों का मजाक उड़ा रही हैं.
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा- नवरात्रि भी आ रही है मैडम, व्रत रखने के लिए तैयार रहना. और अपने पति को भी तैयार रखना, जैसे तुम उसके रोजे रखती हो. वहीं एक यूजर ने लिखा- दीपिका कैसे अपनी रूट्स भूल गई हैं, कि वो कहां से बिलॉन्ग करती हैं. ऐसे देखना बहुत शॉकिंग है.
दूसरे यूजर ने लिखा- फैजा बेगम एक समय में लीडिंग एक्ट्रेस हुआ करती थीं टीवी शोज की. एक ने लिखा- पुराने इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था मैं कभी करवा चौथ का व्रत नहीं रखूंगी. लेकिन आप रोजे भी रख रही हो. आप किसी और के त्योहार का मजाक क्यों बना रही हो. एक ने लिखा- सभी लोग इसे अब फैजा के नाम से ही बुलाया करो. दीपिका इब्राहिम के नाम से ये दोनों धर्मों का मजाक बना रही है. इसी तरह के तमाम कमेंट्स फैंस कर रहे हैं.



