Home Blog कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों को दिए...

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

0

उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे नेे जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।

जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का मरम्मत कार्य, सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, आधार कार्ड एवं आबादी सर्वे सूची में नाम सम्मिलित करने, धान खरीदी केंद्र खुलवाने एवं किसान समृद्धि योजनांतर्गत नलकूप खनन हेतु अनुदान राशि प्रदाय करने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here