Home Blog मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार ।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार ।

0
🔷 चोरी गई मोटरसाइकिल इरबोडी जंगल से बरामद।
🔷 थाना दुर्गूकोंदल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी का खुलासा।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं में त्वरित कार्यवाही हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना दुर्गूकोंदल पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

Ro.No - 13954/39
घटना का संक्षिप्त विवरण :-

प्रार्थी अनुपम तिवारी द्वारा थाना दुर्गूकोंदल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.08.2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे उसने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19 BU 5567 को अपने घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश एवं पतासाजी करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर प्रार्थी द्वारा दिनांक 31.08.2026 को थाना दुर्गूकोंदल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुर्गूकोंदल में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना दुर्गूकोंदल पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संदेही प्रिंस उइके पिता शिवकुमार उइके, उम्र 18 वर्ष, निवासी इरबोडी, थाना अंतागढ़ से पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने दिनांक 30.08.2026 की रात्रि करीब 12:00 बजे मोटरसाइकिल को डायरेक्ट कनेक्शन कर चोरी किया तथा चोरी की मोटरसाइकिल को अपने गांव के पास जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा था।

आरोपी की निशानदेही पर थाना दुर्गूकोंदल पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.2026 को इरबोडी जंगल से चोरी गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19 BU 5567 को बरामद कर लिया गया।

प्रकरण में विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस उइके को दिनांक 01.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

प्रिंस उइके, पिता – शिवकुमार उइके, उम्र – 18 वर्ष, निवासी – इरबोडी, थाना अंतागढ़।

बरामदगी विवरण

– हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19 BU 5567
– अनुमानित कीमत – 45,000/-

पुलिस टीम

निरीक्षक सुनील दुबे, थाना प्रभारी, थानादुर्गूकोंदल
सहायक उप निरीक्षक महावीर मिश्रा
प्रधान आरक्षक क्रमांक 624 जीवधन यादव
आरक्षक अवधनाग

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराधों की रोकथाम में पुलिस और आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस के अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here