Home Blog खाद्य सुरक्षा मानकों पर 400 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण

खाद्य सुरक्षा मानकों पर 400 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण

0
स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की जानकारी देकर किया जागरूक

रायगढ़, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत जिले में 400 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। रायगढ़ ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़, तमनार और घरघोड़ा में दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, भोजन तैयार करने एवं परोसने में आवश्यक सावधानियों तथा पौष्टिक खान-पान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी सहायिकाओं का सीधा संबंध छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं से रहता है। ऐसे में उनके माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक सुरक्षित, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन की जानकारी पहुंचाने को महत्वपूर्ण बताया गया। खाद्य विभाग की अभिहित अधिकारी श्रीमती सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नेमीचंद तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को व्यवहार में अपनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि 03 सितंबर को धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा में भी आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here