नागरिकों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर किया गया जागरूक।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में कांकेर पुलिस द्वारा जिले में “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत निरंतर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू द्वारा इंदरु केवट कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, साइबर ठगी के नए तरीकों एवं महिला सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
थाना आमाबेड़ा के साप्ताहिक बाजार तथा थाना नरहरपुर क्षेत्र के ग्राम देवगांव में पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
महिला रक्षा टीम द्वारा विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए “अभिव्यक्ति” ऐप डाउनलोड कराया गया तथा ऐप में उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, पुलिस/CBI/ED अधिकारी बनकर फर्जी कॉल, वीडियो कॉल के माध्यम से धमकी, OTP फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक एवं अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए।
नागरिकों को विशेष रूप से समझाया गया कि पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर पैसे जमा कराने के लिए बाध्य नहीं करती। ऐसे किसी भी कॉल पर घबराने के बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों एवं विद्यार्थियों तक पहुंच बनाते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने एवं साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं । तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।



