पेट्रोल पंप की सुरक्षा को लेकर कांकेर पुलिस सतर्क : अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण।
फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का कराया गया डेमो।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक रखेचा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस पेट्रोल पंप कांकेर में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के संबंध में विशेष मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील एवं ज्वलनशील पदार्थों से संबंधित स्थानों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों की सतर्कता एवं तैयारियों को मजबूत करना इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य
रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी श्री दीपक साव के नेतृत्व में यातायात शाखा, वाहन शाखा एवं पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को नगर सेना की फायर सेफ्टी टीम कांकेर एवं बरखा फायर एंड सेफ्टी सर्विस, दुर्ग की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।
अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण के दौरान दी गई महत्वपूर्ण जानकारी:-
1. अचानक आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल स्थिति का आकलन कर सुरक्षित तरीके से कार्रवाई करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
2. आग के स्रोत की पहचान, आग के प्रकार एवं उपलब्ध अग्निशमन संसाधनों के अनुसार आग पर नियंत्रण पाने के उपाय बताए गए।
3. फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन कर कर्मचारियों से आवश्यक अभ्यास कराया गया।
4. आग लगने की स्थिति में आसपास मौजूद लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाने तथा अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के संबंध में जानकारी दी गई।
5. पेट्रोल, डीजल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैलने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने, आग के क्षेत्र को खाली कराने एवं तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देने के संबंध में समझाइश दी गई।
6. फायर ब्रिगेड टीम द्वारा अग्निशमन वाहन एवं विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई तथा आपात स्थिति में उनके उपयोग का प्रदर्शन किया गया।
7. फायर टीम द्वारा आग पर काबू पाने की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया गया, जिससे कर्मचारियों को वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को यह समझाया गया कि आपातकालीन स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर सूचना, सही निर्णय एवं अग्निशमन उपकरणों का उचित उपयोग आग को बड़े हादसे में बदलने से रोक सकता है।
📢 कांकेर पुलिस की आम नागरिकों से अपील
आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, तत्काल आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं और आग से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस की सहायता के लिए संपर्क करे।




