Home Blog भाजपा नेता प्रकाश अवस्थी का जन्मदिन दोस्तों और ग्रामीणों ने धूमधाम से...

भाजपा नेता प्रकाश अवस्थी का जन्मदिन दोस्तों और ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया दिए बधाई एवं शुभकामनाएं

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13954/39

मस्तूरी। मस्तूरी क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश अवस्थी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके दोस्तों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने एकजुट होकर जन्मदिन समारोह को खास बना दिया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर प्रकाश अवस्थी का जन्मदिन मनाया गया और उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में उनके मित्र, ग्रामीण एवं परिचित शामिल हुए। सभी ने प्रकाश अवस्थी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान समर्थकों और दोस्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने आपस में मिठाई बांटकर आतिश बाजी कर खुशियां साझा कीं और जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रकाश अवस्थी ने सभी दोस्तों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों के बीच इस तरह स्नेह और आत्मीयता के साथ जन्मदिन मनाया जाना उनके लिए बेहद खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों और मित्रों से मिले प्रेम एवं आशीर्वाद को वे हमेशा याद रखेंगे।

समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने प्रकाश अवस्थी के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहने और क्षेत्र की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। हंसी-खुशी और आत्मीय माहौल के बीच जन्मदिन समारोह देर तक चलता रहा। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे और सौहार्द की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभात अवस्थी मोनू यादव पवन श्रीवास सुबोध लहरे निक्की मौर्य तनु मिश्रा दिलीप यादव गोवर्धन श्रीवास शीतल प्रजापति संतोष शुक्ला प्रकाश तिवारी गोल्डी पांडे पवन अवस्थी जय किशन साहू हेमंत गुप्ता डब्बू पांडे देवेंद्र श्रीवास विजय यादव सौमित्र शुक्ला सुरेश प्रजापति दीपक श्रीवास दीपक साहू छोटे प्रजापति, धीरज विश्वकर्मा राधे मोहन शुक्ला विकास साहू उत्कर्ष यादव सौरभ शुक्ला सुशांत यादव सौरभ यादव राहुल प्रजापति लाला श्रीवास, जय श्री अवस्थी मयंक तिवारी समर अवस्थी कान्हा अवस्थी उन्नति यादव तथा भारी संख्या में मित्रगढ़ तथा उनके समर्थक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here