शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘मैं हूँ साइबर शिक्षक’ के तहत साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर किया गया जागरूक।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस द्वारा जिले में “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत निरंतर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे द्वारा सेंट माइकल स्कूल में लगभग 300 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, साइबर ठगी के नए तरीकों एवं महिला सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
महिला रक्षा टीम द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए “अभिव्यक्ति” ऐप डाउनलोड कराया गया तथा ऐप में उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर के उपयोग तथा आत्मरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, पुलिस/CBI/ED अधिकारी बनकर फर्जी कॉल, वीडियो कॉल के माध्यम से धमकी, OTP फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक एवं अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए।
छात्रों को विशेष रूप से समझाया गया कि पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर पैसे जमा कराने के लिए बाध्य नहीं करती। ऐसे किसी भी कॉल पर घबराने के बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देंl
कार्यक्रम में
म.प्र.आरक्षक 154 सौशिल्या टेकाम
प्र.आर.766 अभिषेक साहू
म.आ. 648 -शांति ठाकुर,
725- बालेश्वरी नेताम
1237- नीलू कोमरे ,
आर. 2012 मंजित कुमार जुर्री,आर. 2041 विकास शोरी शामिल रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंच बनाते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने एवं साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं।तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।



