Home छत्तीसगढ़ पारा घाट में भारी वाहनों का दबाव,आम रास्ता हुआ जर्जर, रोजाना चोटिल...

पारा घाट में भारी वाहनों का दबाव,आम रास्ता हुआ जर्जर, रोजाना चोटिल हो रहे राहगीर, ग्रामीणों में नाराजगी

0

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

Ro.No - 13954/39

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पारा घाट स्थित राशि प्लांट से निकलने वाले भारी-भरकम वाहनों के लगातार आवागमन के कारण आम रास्ते की हालत पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मिशन स्कूल में रोज कोटमी सोनार से छोटे छोटे बच्चे अपनी पढ़ाई करने मिशन स्कूल रोज आना जाना करते है । छोटे-छोटे बच्चे भी इस सड़क के गड्ढों से चोटिल हो जाते है ।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति के चलते आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार राशि प्लांट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और भी खतरनाक हो जाती है। कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन का रास्ता है। सड़क खराब होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग या प्लांट द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा भारी वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे अपनी समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here