Home Blog गणेश उत्सव को लेकर पुलिस एवं गणेश उत्सव समितियों की संयुक्त बैठक...

गणेश उत्सव को लेकर पुलिस एवं गणेश उत्सव समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ।

0
सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
शहर के समस्त गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल ।

गणेश उत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में प्रशासन – पुलिस विभाग एवं गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, भापुसे के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, एसडीओपी श्री हरीश पाटिल एवं एसडीएम श्रीमती सरस्वती बंजारे तथा थाना प्रभारी कांकेर श्री जितेंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में यातायात पुलिस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा शहर के गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13954/39

बैठक का मुख्य उद्देश्य गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना रहा।

गणेश पंडालों की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश:-

गणेश उत्सव समितियों को निर्देशित किया गया कि पंडाल ऐसे स्थान पर स्थापित न किए जाएं, जहां से विद्युत तार गुजरते हों अथवा आसपास ट्रांसफार्मर स्थित हो। आगजनी की संभावना को देखते हुए पंडालों में फायर एक्सटिंग्विशर, प्राथमिक उपचार पेटी एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखने कहा गया।

बड़े गणेश पंडालों में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में वालंटियर एवं उन्हें पहचान-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला वालंटियर तैनात करने तथा भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने कहा गया।

पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नजदीकी अस्पताल, पुलिस थाना, फायर ब्रिगेड एवं आवश्यक आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।

भीड़ एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था :-

◽दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रूप से रोटेट करने तथा पंडाल के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने देने कहा गया। प्रसाद वितरण के लिए अलग स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर:-

गणेश पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं एवं आयोजकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने तथा मुख्य सड़क पर अनावश्यक वाहन पार्क नहीं करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव के दौरान यातायात बाधित नहीं होना चाहिए तथा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए।

गणेश विसर्जन को लेकर भी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गणेश विसर्जन के दौरान समितियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट, स्थान एवं समय का अनिवार्य रूप से पालन करने कहा गया। डीजे का उपयोग निर्धारित नियमों एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप करने तथा विसर्जन के दौरान नशे का सेवन नहीं करने की समझाइश दी गई।

विसर्जन झांकी में किसी भी प्रकार के धारदार हथियार अथवा आपत्तिजनक वस्तु लेकर नहीं चलने, निर्धारित क्रम एवं लाइन का पालन करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने गणेश उत्सव समितियों से शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन – पुलिस विभाग एवं गणेश उत्सव समितियों के आपसी समन्वय से कांकेर शहर में श्रद्धा, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेश उत्सव संपन्न कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here