मिशन रक्षक के तहत आमाबेड़ा में प्रशिक्षण प्रारंभ।
मिशन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को
अवसर, तैयारी को दिशा और लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री संतोष सिंह जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आमाबेड़ा श्री सुदर्शन ध्रुव के नेतृत्व में आमाबेड़ा के ग्राउंड में “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में 96 युवा नियमित रूप से निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
मिशन रक्षक के अंतर्गत युवाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तर फाइटर्स, सीएएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, अग्निवीर सहित विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है।
शारीरिक दक्षता पर विशेष प्रशिक्षण युवाओं को 100 मीटर, 1500 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद एवं ऊंची कूद सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता गतिविधियों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।
शारीरिक प्रशिक्षण के साथ सामान्य ज्ञान, प्रमुख विषयों एवं लिखित परीक्षा की रणनीति के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कांकेर पुलिस द्वारा कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं पखांजूर अनुविभाग में मिशन रक्षक कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक स्थानीय युवा लाभान्वित हो सकें। तथा आगामी सप्ताह से कोयलीबेड़ा एवं पखांजूर थानों में प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी।
कांकेर पुलिस की पहल
“मिशन रक्षक” के माध्यम से कांकेर पुलिस युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है।




