Home Blog .डा. कृष्णमूर्ति बांधी ने किया प्रार्थना शेड निर्माण का भूमि पूजन

.डा. कृष्णमूर्ति बांधी ने किया प्रार्थना शेड निर्माण का भूमि पूजन

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 14097/148

मस्तूरी। ग्राम पंचायत मस्तूरी स्थित बालक शाला परिसर में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने की। अतिथियों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि विद्यालय परिसर में प्रार्थना शेड का निर्माण होने से विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय अंचल, संतोष मिश्रा प्रभारी सरपंच मीना कुर्रे, उप सरपंच श्रीमती रुखमणी देवी, टिंकू सिंह,शोभा रानी सोनी, राजेन्द्र सोनी, प्रकाश अवस्थी अंकित मिश्रा, मोनू यादव आशीष अवस्थी पंकज निर्मलकर रिंकू राठौर, निक्की मौर्या, आशीष अवस्थी ,संजय तिवारी, अमर कुर्रे, रवि, धीरज, कुलदीप कुर्रे, नोहर लाल, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शामिल रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने प्रार्थना शेड निर्माण कार्य को विद्यार्थियों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय के विकास से जुड़े अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता से आगे बढ़ाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here