Home Blog सेवा संकल्प अभियान के तहत बुढ़ीखार स्कूल में प्रज्वलित हुआ आशीर्वाद दीप...

सेवा संकल्प अभियान के तहत बुढ़ीखार स्कूल में प्रज्वलित हुआ आशीर्वाद दीप प्रतियोगिताओं की तैयारी पूरी

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में संध्याकालीन आशीर्वाद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य काशीराम रजक एवं प्रधान पाठक बीरबल प्रसाद थवाईत की उपस्थिति में 101 दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं पंचगणों ने भी आशीर्वाद दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Ro.No - 13954/39

बारिश के बावजूद विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस दौरान “दीप ज्योति परम ज्योति, दीप ज्योति जनार्दन। दीपो हरतु में पापं, दीप ज्योति नमस्तुते।” मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित लोगों ने सेवा, शिक्षा और सकारात्मक ऊर्जा के संदेश के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय कर ली गई है। संस्था के शिक्षकों को तिथि के अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 18 सितंबर 2026 को शाला स्तर पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 19 सितंबर, शनिवार को संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में श्रीमती मिथिला थवाईत, सत्या थवाईत, श्यामंता थवाईत, देव कुमारी रजवार, शैल सोनी, शशि, भरत थवाईत, सुनील थवाईत, जैतपुर समिति अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अभिषेक तथा विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here