Home Blog सेवा संकल्प अभियान: विभिन्न स्थानों पर हुआ दीप प्रज्वलन, ग्रामीणों ने लिया...

सेवा संकल्प अभियान: विभिन्न स्थानों पर हुआ दीप प्रज्वलन, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम का संकल्प

0

रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत जिले में 17 सितम्बर की शाम ‘स्वच्छता दीप’ प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता दीप’ प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत घरघोड़ा के एफएसटीपी बड़ेगुमड़ा एवं सेग्रिगेशन शेड घरघोड़ी तथा जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के पीडब्ल्यूएमयू लक्ष्मीपुर में किया गया। कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, स्वच्छाग्रही समूह के सदस्य एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर उपस्थितजनों ने दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छ और स्वस्थ ग्राम का संदेश दिया। ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में निरंतर भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि ने सेवा की भावना को स्वच्छता से जोड़ते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया। वहीं, स्वच्छता दीप के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ गांव का निर्माण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के सामूहिक प्रयास से संभव है।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here