हल्बा चौकी एवं नरहरपुर थाना क्षेत्र के दो चोरी के मामलों में चोरी करने वाले महिला एवं पुरुष आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त
5 लाख से अधिक मूल्य की के जेवरात बरामद ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
◽प्रार्थिया मधुबाई मंडावी, निवासी किलेपार, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर द्वारा दिनांक 05.08.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.07.2026 से 03.08.2026 के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा उसके घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 166/2026, धारा 305, 331 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
◽ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई।
◽ विवेचना के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल क्रमांक CG-05-AU-1817 TVS Sport में एक महिला एवं पुरुष सोने-चांदी के जेवरात बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।
◽ पूछताछ में आरोपियों ने जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में ग्राम किलेपार निवासी प्रार्थिया मधुबाई मंडावी के घर की आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करना तथा चोरी के जेवरात को अपने मायके ग्राम सिलीडीही, थाना भखारा, जिला धमतरी में छिपाकर रखना स्वीकार किया।
◽ इसी प्रकार आरोपियों ने दिनांक 08.09.2026 को ग्राम कुरालठेमली, थाना नरहरपुर के अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 305, 331(2) बीएनएस में प्रार्थिया बिमला बाई पति सुक्रीत नेताम के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करना भी स्वीकार किया।
◽ आरोपियों की निशानदेही पर दोनों प्रकरणों से संबंधित चोरी का मशरूका अलग-अलग बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 25.09.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:-
1. सुशील साहू, पिता स्व. बेलसिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी उरकुड़ा, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
2. श्रीमती उषा देवांगन, पति शैलेन्द्र देवांगन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सिलीडीही, थाना भखारा, जिला धमतरी।
बरामद मशरूका
◽पुलिस चौकी हल्बा के अपराध क्रमांक 166/2026 में जब्त समान
– 01 नग TVS Sport मोटरसाइकिल क्रमांक CG-05-AU-1817
– 06 जोड़ी चांदी की पायल
– 02 जोड़ी सोने के झुमके
– 01 जोड़ी सोने की कनछड़ी
– ग्रामीणों के जमीन संबंधी दस्तावेज ।
◽थाना नरहरपुर के अपराध क्रमांक 192/2026 में जब्त समान
– 01 जोड़ी चांदी की पायल
– 01 जोड़ी सोने के कान के टॉप्स
◽कुल अनुमानित कीमत 5 लाख से अधिक ।
पुलिस टीम
निरीक्षक दीपा सिंह केवट, सउनि राकेश स्वर्ण,सउनि चेतन साहू, प्र.आर. संवलू राम नेताम, आरक्षक मनोज साहू, बिरेन्द्र जुर्री, ईश्वर मरकाम, म.आर. जागेश्वरी कश्यप, अन्नपूर्णा नेताम, तेजेश्वरी नेताम, सरिता गोटी।
◽साइबर सेल कांकेर:
निरीक्षक राजेन्द्र साहू ,सहायक उप निरीक्षक भकेश पटेल ,प्रधान आरक्षक सचिन शोरी,प्रधान आरक्षक छेदन सोनकर ,प्रधान आरक्षक यशवंत कुरेटी ,आर. हिमेश्वर मंडावी ,आर. प्रणय यादव,आरक्षक राम रतन निषाद ,आरक्षक भूपेश नेताम ।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।
प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




