Home Blog शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में “सेवा संकल्प” के अभियान के साथ...

शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में “सेवा संकल्प” के अभियान के साथ साइबर जागृति कार्यक्रम एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन।

0
लगभग 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के तहत शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय, चारामा में साइबर जागृति कार्यक्रम एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जागरूकता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए कांकेर पुलिस का प्रयास है कि युवा साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनें।

Ro.No - 14097/148

इसी क्रम में यातायात प्रभारी श्री दीपक साव, थाना प्रभारी चारामा श्री सुरेश कुमार राठौर एवं थाना स्टाफ द्वारा लगभग 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें :-

◽ विद्यार्थियों को OTP, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी एवं निजी जानकारी किसी से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।
◽ अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट एवं सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से सावधान रहने की जानकारी दी गई।
◽ साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग एवं साइबर स्टॉकिंग से बचाव के उपाय बताए गए।
◽ साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 एवं cybercrime.gov.in पर शिकायत करने हेतु जागरूक किया गया।

इसके साथ ही ” यातायात की पाठशाला” के अंतर्गत विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के संबंध में समझाइश दी गई। साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया। प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई।

राहवीर योजना एवं डायल-112 की जानकारी :-सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले नागरिकों के लिए राहवीर योजना की जानकारी दी गई।आपातकालीन स्थिति में डायल-112 की सहायता लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।

📣 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस नागरिको से अपील करती है कि साइबर दुनिया में सतर्क एवं सुरक्षित रहें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें तथा सड़क पर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here