घटना में संलिप्त 02 विधि संघर्षरत बालक अभिरक्षा में।
त्वरित सूचना संकलन, संदिग्धों की पहचान कार्यवाही करते हुए लगभग 02 घंटे के भीतर चोरी का मशरूका बरामद।
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अंतागढ़ श्री संतोष जैन के पर्यवेक्षण में थाना ताड़ोकी पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 28.09.2026 को प्रार्थी कमलेश देवांगन, निवासी ताड़ोकी द्वारा थाना ताड़ोकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी दुकान में सेंधमारी कर मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया है।
रिपोर्ट पर थाना ताड़ोकी में अपराध क्रमांक 10/2026, धारा 305(अ), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर थाना ताड़ोकी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 विधि संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में घटना में संलिप्तता सामने आने पर उनकी निशानदेही से चोरी किए गए मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया।
घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल एवं मोटरसाइकिल HF Deluxe को विधिवत जप्त किया गया।
प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही पूर्ण करते हुए दोनों विधि संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बरामद जप्त सामग्री
01 नाग Snexion बोल्ड *T 450 मोबाइल,
01 नग Redmi कुल 02 नग,
01 नग HTC* का ट्रिमर,
01 नग xiaomi कंपनी का पावर बैंक,
01 नाग लोहे का संबल,
01 नग हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल ।
अनुमानित कीमत -25000₹/-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका :-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, प्रआर. राजमन कोमरो, आरक्षक संजीत महावीर, आरक्षक विष्णु मंडावी, आरक्षक पंकज मरकाम एवं थाना ताड़ोकी पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



