Home Blog नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय में बी.पी.ए. पाठ्यक्रम के लिए 40 सीटों पर...

नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय में बी.पी.ए. पाठ्यक्रम के लिए 40 सीटों पर प्रवेश प्रारंभ

0
विद्यार्थी 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

रायगढ़, रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय में सत्र 2026-27 से बी.पी.ए. (बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुका है। पाठ्यक्रम में कुल 40 सीटें निर्धारित हैं। बी.पी.ए. पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी), कथक नृत्य एवं लोक संगीत जैसे विषयों में अध्ययन का अवसर मिलेगा। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन 10 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्ति एवं जमा करने का स्थान वाणिज्य विभाग, किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ निर्धारित किया गया है। महाविद्यालय का अस्थायी संचालन क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान भवन, छोटे अतरमुड़ा, रायगढ़ से किया जाएगा। प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए प्रो. (डॉ.) आनंद शर्मा, वाणिज्य विभाग, मोबाइल नंबर 98278-98200 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here