Home Blog मस्तूरी के भड़हा में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न, 100 से अधिक...

मस्तूरी के भड़हा में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न, 100 से अधिक किसानों ने लिया प्रशिक्षण

0

अरविंद लहरिया रहे मुख्य अतिथि

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 14097/148

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं तकनीकी परिषद रायपुर तथा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम भड़हा, पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया साथ में पचपेड़ी सरपंच की विशेष उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कृषि महाविद्यालय कोरबा की पादप रोग विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. चेतना जांगड़े ने किसानों को बीज एवं मृदा से उत्पन्न होने वाले विभिन्न रोगों की जानकारी दी। उन्होंने बीज परीक्षण तथा बीज उपचार की तकनीकी विधियों का प्रदर्शन कर किसानों को प्रशिक्षित किया। 17 प्रतिशत नामक घोल से बीज उपचार कर धान से पोछी एवं बदरा जैसी समस्याओं से बचाव तथा पीएसबी, एजोटोबैक्टर, राइजोबियम सहित अन्य जैव उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई। किसानों ने पहली बार इस तरह का व्यावहारिक प्रदर्शन देखा।

इसके बाद डॉ. आशीष केरकेट्टा ने आधुनिक कृषि में नवाचार की उपयोगिता पर जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मस्तूरी ए.के. अहीरे ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए मिट्टी परीक्षण कराने वाले किसानों की सूची का अवलोकन कराया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं परियोजना प्रभारी डॉ. रोशन भारद्वाज ने धान एवं लघु धान्य फसलों के उत्पादन तथा विपणन संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण में भाड़हा, रेल्हा, पटौदी, धूर्वाकारी, पचपेड़ी सहित आसपास के गांवों से 110 से अधिक किसान एवं दीदियां शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here