Home Blog उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कोयलीबेड़ा पुलिस की...

उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कोयलीबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

0
60,480 कीमत की अवैध शराब एवं ₹600 नगद बरामद, इंडिका वाहन क्रमांक CG 04 HC 1986, कीमत ₹50,000, जब्त।
कुल ₹1,11,080 की संपत्ति बरामद।
अवैध शराब परिवहन में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण: —

◽ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री संतोष कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना कोयलीबेड़ा पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

◽ दिनांक 30 सितंबर 2026 को थाना कोयलीबेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंडिका वाहन क्रमांक CG 04 HC 1986 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध वाहन की तलाश एवं घेराबंदी की गई।

Ro.No - 14097/148

◽ पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को रोककर विधिवत तलाशी लेने पर वाहन से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद हुई। मौके पर विधिवत जब्ती की कार्रवाई करते हुए शराब, नगद राशि एवं वाहन को जब्त किया गया।

◽ प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:–

01. मोहनलाल नेताम, पिता रामसिंह नेताम, उम्र 36 वर्ष, निवासी डुमरकोट, थाना सिकसोड़, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

02. भगत सिंह ताम्रकार, पिता मनीराम ताम्रकार, उम्र लगभग 39 वर्ष, निवासी डुमरकोट, कोयेपारा भैंसासूर, थाना सिकसोड़, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

बरामदगी का विवरण :-

– 05 पेटी ग्रांड कोलंबिया – प्रत्येक पेटी में 48 नग पौवा, प्रत्येक पौवा 180 एमएल।
– 04 पेटी शीम्बा बीयर – कुल 48 नग, प्रत्येक बोतल 650 एमएल।
– 09 पेटी प्रेसिडेंट 5000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर – कुल 108 नग, प्रत्येक बोतल 650 एमएल।
– कुल 144.600 लीटर अवैध शराब, अनुमानित कीमत ₹60,480।
– नगद राशि ₹600।
– इंडिका वाहन क्रमांक CG 04 HC 1986, अनुमानित कीमत ₹50,000।
– कुल जुमला कीमत – ₹1,11,080।

कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका :-

◽ इस कार्रवाई में थाना कोयलीबेड़ा से निरीक्षक निर्मल जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर दयाल ध्रुव, प्रधान आरक्षक 139 गजेंद्र गेंडरे, प्रधान आरक्षक 618 धर्मराज ध्रुव, आरक्षक 1099 गोविंद डडसेना, आरक्षक 803 मनोज शोरी ।

◽ साइबर सेल कांकेर से निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद साहू, सउनि पुरुषोत्तम कतलाम, प्रधान आरक्षक 44 सचिन शोरी, प्रधान आरक्षक 918 नारद देवांगन, प्रधान आरक्षक यशवंत कोरटी, आरक्षक 160 ज्ञानचंद्र ठाकुर, आरक्षक 1013 रामरतन निषाद एवं बस्तर फाइटर्स आरक्षक 2112 भूपेश नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

◽ अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा सूचना देने हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।

◽ सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here