Home Blog सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और मोबाइल के...

सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और मोबाइल के सही उपयोग का संदेश

0

रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और मोबाइल के सही उपयोग को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने प्रभावी अभिनय और संवादों के जरिए मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से पढ़ाई और पारिवारिक संवाद पर पड़ने वाले प्रभाव को प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा नहीं फैलाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और मोबाइल का आवश्यकता के अनुरूप संतुलित उपयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here