विद्यार्थियों ने दौड़ के साथ दिया राष्ट्रप्रेम, सेवा और साइबर जागरूकता का संदेश
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में ‘Run for DAV’ दौड़ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास, एकता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ विद्यालय परिसर से परसदा स्थित अटल चौक तक दौड़ पूरी की। दौड़ के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
अटल चौक पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने ‘नमो सेवा गाथा’ विषय पर प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा, आरक्षक नवीन बागड़े एवं कमलेश शर्मा उपस्थित रहे।
कपिल देव चंद्रा ने दिया अपराधों से बचाव की जानकारी
इस दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं उपस्थित आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
तथा विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ।



