Home Blog प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तहत कांकेर पुलिस की व्यापक जनजागरूकता पहल।

प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तहत कांकेर पुलिस की व्यापक जनजागरूकता पहल।

0
3145 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 1.16 लाख नागरिकों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक ।
ग्राम सभाओं में “साइबर चौपाल” के माध्यम से 100 ग्रामों में पारित कराया गया साइबर जागरूकता प्रस्ताव।
कांकेर पुलिस का संकल्प : साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता, सतर्कता और सामूहिक सहभागिता।
साइबर जागृति अभियान का संक्षिप्त विवरण:-

◽ साइबर अपराधों की रोकथाम, नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने तथा साइबर ठगी के बढ़ते स्वरूप एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” संचालित किया गया।

◽ इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में कांकेर पुलिस द्वारा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ जिले के शहरी, ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों तक पहुंचाया गया। अभियान के दौरान जिले में कुल 3145साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 1,16,081 नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जागरूक किया गया।

Ro.No - 14097/148

◽ अभियान के प्रथम से सप्तम सप्ताह के दौरान निर्धारित थीम के अनुरूप विद्यार्थियों एवं युवाओं, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं छात्राओं, संगठित क्षेत्र के युवा एवं श्रमिकों, शासकीय संस्थाओं तथा ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों के नागरिकों को लक्षित कर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

◽ अभियान के अंतिम दिवस ग्राम सभाओं में “साइबर चौपाल”:-02 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभाओं को साइबर जागरूकता से जोड़ते हुए कांकेर जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में “साइबर चौपाल” आयोजित की गई।

◽ इस दौरान 400 से अधिक ग्राम सभाओं में साइबर जागरूकता संबंधी प्रस्ताव पारित करवाकर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग एवं सतर्क रहने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

◽ इसके साथ ही अभियान के दौरान नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, OTP/UPI फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं लिंक, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल अरेस्ट,ऑनलाइन ठगी तथा बैंकिंग फ्रॉड सहित साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

◽ कांकेर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय विभागों एवं सामुदायिक संगठनों की सहभागिता के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को जन-अभियान का स्वरूप देने का प्रयास किया गया।

📢 कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता एवं सावधानी को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here