Home Blog नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को...

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
विधि से संघर्षरत दो बालकों सहित प्रकरण के अन्य सहयोगियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण

◽ श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन में, श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन तथा श्री हरिश पाटिल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में एवं श्री जितेन्द्र कुमार साहू, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली कांकेर के नेतृत्व में प्रकरण में त्वरित वैधानिक कार्यवाही की गई।

◽ दिनांक 29.09.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना कांकेर उपस्थित होकर अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 343/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Ro.No - 14097/148

◽ विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपहृता की लगातार पतासाजी की गई तथा उसे संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सहयोगियों के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।

◽ पीड़िता के कथन एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(एम), 65(1), 3(5) बीएनएस तथा धारा 4, 6 पॉक्सो अधिनियम का समावेश किया गया।

◽ प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि संबंधी जानकारी तैयार की गई तथा उनके परिजनों को कार्यवाही की सूचना दी गई।

◽ प्रकरण में आरोपी डोमेश पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण :

1.  विधि से संघर्षरत 02 बालक।
2.  डोमेश पटेल, पिता–राकेश पटेल, उम्र–24 वर्ष, निवासी गोविन्दपुर, थाना कांकेर।

पुलिस टीम

निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, पीएसआई उप निरीक्षक जोन्टी, सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वरी भगत, प्रधान आरक्षक कौशल साहू, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री मरकाम, आरक्षक जितेन्द्र कोर्राम, आरक्षक तनिश कावडे, आरक्षक मनोज ध्रुव एवं आरक्षक ईश्वर साहू।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि नाबालिग बच्चों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि, बहला-फुसलाकर ले जाने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन : 94791-55125 को दें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी गंभीर अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्राप्त सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here