सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की विशेष टीम ने धमतरी से आरोपी को पकड़ा।
उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध जुआ, ऑनलाइन सट्टा एवं बेटिंग गतिविधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
◽ जिला उत्तर बस्तर कांकेर में अवैध नशा, जुआ, ऑनलाइन सट्टा एवं बेटिंग जैसी अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध संचालित उजियारा अभियान के अंतर्गत दिनांक 22.05.2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ज्ञानी चौक, कांकेर स्थित माखन भोग होटल के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में रुपये-पैसों का हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है।
◽सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूर्व में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों द्वारा आईपीएल क्रिकेट एवं अन्य कैसीनो गेम में रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन बेटिंग करना स्वीकार किया गया।
◽ प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
◽ विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनके कथनों के आधार पर नितिन वर्दियानी उर्फ निक्की नामक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई, जो ऑनलाइन सट्टा एवं बेटिंग एप के माध्यम से सट्टा खेलने-खिलाने तथा ऑनलाइन सट्टा आईडी उपलब्ध कराने का कार्य करता था। प्रकरण में फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
◽ मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी नितिन वर्दियानी उर्फ निक्की, पिता श्री महेश वर्दियानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आकाश गंगा कॉलोनी फेस-1, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी को उसके निवास स्थान से तलब कर पूछताछ हेतु पुलिस अभिरक्षा में कांकेर लाया गया।
◽ पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध में संलिप्तता स्वीकार किए जाने तथा उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस का समावेश किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नितिन वर्दियानी उर्फ निक्की, पिता श्री महेश वर्दियानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आकाश गंगा कॉलोनी फेस-1, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी।
जप्त संपत्ति
1. आईफोन मोबाइल – अनुमानित कीमत ₹80,000/-
2. क्रेटा वाहन क्रमांक CG-07-CG-5111 – अनुमानित कीमत ₹6,00,000/-
पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, आरक्षक ईश्वर साहू, आरक्षक रोशन राठौर, आरक्षकलक्ष्मणभास्कर, आरक्षक शक्ति सिंह एवं आरक्षक राकेश बघेल।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध सट्टा, जुआ अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



