Home Blog सतनाम ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव बने राजा मिरी सतनामी

सतनाम ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव बने राजा मिरी सतनामी

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

मुंगेली/// छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के M 3 बंगला अटल निवास नया रायपुर में सतनामी समाज के आन बान शान राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बाल दास साहेब जी के संरक्षक एवं जीव तारणहार गुरु धर्म गुरु गुरु सोमेश बाबा जी के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में छत्तीसगढ़ के समस्त संत समाज, समाज प्रमुख, राज महंत जिला महंत ब्लॉक महंत सेक्टर महंत अठगवा महंत साटीदार भंडारी अधिकारी/कर्मचारी का सामाजिक बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन में पंजीकृत सतनाम ट्रस्ट जिसका पंजीयन क्रमांक 01 है जिसका मुख्य उद्देश्य है, सतनामी समाज के अपना स्वयं के हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज, समाज के होनहार बच्चों के लिए उच्च शिक्षा में सहयोग, समाज के मेघावी छात्र एवं छात्राओं के लिए IAS,IPS, के लिए कोचिंग की व्यवस्था, एवं समाज के लिए सर्वांगीण विकास के लिए सतनाम ट्रस्ट का निर्माण किया गया है।

Ro.No - 14097/148

अतः सतनाम ट्रस्ट को सफल रूप से संचालित करने के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यकारणी सदस्य का गठन किया गया, जिसमें ग्राम सेनगुड़ा, तहसील लोरमी, जिला मुंगेली के जिला महंत राजा मिरी सतनामी जी को सतनाम ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव बनाया गया है, जिससे ब्लॉक लोरमी जिला मुंगेली के समस्त सतनामी समाज में खुशी एवं उमंग है।
प्रदेश महासचिव राजा मिरी सतनामी जी का कहना है, कि धर्म गुरु के द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है, उसका मै पूर्णतः रूप से अपने तन, मन, धन से अपने दायित्व का पालन करूंगा। और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा काम करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here